धमतरी में महिला का आरोप - पति ने तीन तलाक देकर बहन से रचाई शादी
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में शादीशुदा महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि 20 साल की शादी को तोड़ते हुए पति ने तीन दिन में तीन बार उसे तीन तलाक दिया. फिर उसी की बहन यानि अपनी साली को लेकर भाग गया. दोनों ने फिर शादी की और घर लौटे. जैसे ही महिला ने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया।
मामला कुरूद इलाके का है. आरिफा खातून नामक महिला ने अपने शौहर अशरफ अली और सास-ससुर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. बोली- साहब, मेरी शादी को 20 साल हो गए हैं, लेकिन मेरे पति ने 6 फरवरी, 15 और 16 तारीख को तीन तलाक तीन तलाक देकर अपनी साली से निकाह कर लिया। 3-4 साल से उनका अफेयर चल रहा था. उसको मैंने बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं माना. मेरी बहन को भगाकर ले गया और शादी कर घर लौटा. फिर मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया. ये है पूरा मामला।
समस्या का समाधान नहीं निकला
पीड़िता की मानें तो अशरफ ने फरवरी 2025 में अपनी साली आइशा खातून से लव मैरिज कर ली. इससे आरिफा खातून के पति अशरफ के बीच विवाद होने लगा. इनके विवाद को लेकर कई बार सामाजिक बैठकें हुईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल पाया. पीड़िता ने थाने में बताया कि तीन तलाक देकर पति ने छोड़ा है. उसने समाज में बैठक बुलाकर न्याय की मांग को तो अशरफ ने कई बार उसे धमकी दी. अशरफ का कहना था कि समाज में बैठक बुलाकर मामले को तूल न दिया जाए।
छोटी बहन ने भी करवाई FIR दर्ज
वहीं, आइशा खातून ने भी अपनी बड़ी बहन आरिफा खातून के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आइशा खातून ने कहा कि आरिफा खातून ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. साथ ही मारपीट भी की है. फिलहाल पुलिस दोनों केस की जांच में जुटी है।
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची
पंजाब के पानी में खतरनाक रसायन, संसद की स्थायी समिति ने जताई चिंता
नागपुर में ‘इश्क, जुदाई और मौत’ की दर्दनाक कहानी, सुसाइड नोट में छलका प्यार