KKR टीम का नया उपकप्तान बना MP का ये चेहरा, आखिर कोन है ये खिलाडी?
इंदौर: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. जहां पहले रजत पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाया गया था. इसके बाद अब केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को उपकप्तान बनाने का ऐलान किया है. केकेआर ने कप्तानी की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे को सौंपी है.
वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़ में बिके
मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा. वे आईपीएल के 18वें सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर साल 2024 में चैंपियन बनी थी. इस बार उन्हें प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने खरीदा है.
चमकेंगे एमपी के तीन खिलाड़ी
रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और आवेश खान आईपीएल के 18वें सीजन में हैं. तेज गेंदबाज आवेश खान इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे। लखनऊ ने उन्हें 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।
RCB ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया
RCB ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है। वे इंदौर के रहने वाले हैं। रजत दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 27 मैच खेले हैं। रजत ने हाल ही में मध्य प्रदेश की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024-25 के फाइनल में पहुंचाया। मुंबई ने एमपी को 5 विकेट से हराया।
पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच मायावती का बयान, कहा- टकराव नहीं समाधान चाहिए
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति
बंद कोयला खदानों के पानी का होगा सदुपयोग, झारखंड में शुरू होगी ‘कोल नीर’ पहल
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल