सीएम नीतीश कुमार का विपक्ष पर हमला, बोले- तेजस्वी यादव के पिता को भी हमने ही बनाया
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को 3.17 लाख करोड़ रुपये का अपना अंतिम बजट पेश किया. इस पर बोलते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. वो तेजस्वी यादव पर बरसे. सीएम नीतीश ने कहा, पहले बिहार में क्या था? तुम्हारे (तेजस्वी यादव) पिताजी को भी हम ही बनाए थे. तुम दो बार गड़बड़ किए तो तुमको भी हम हटाए. राजद के काल में कुछ नहीं हुआ. केवल जाति-धर्म का झगड़ा होता था. तुम्हारी जाति के लोग भी मुझसे पूछ रहे थे कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं लेकिन मैंने फिर भी उन्हीं को बनाया.
सीएम नीतीश ने कहा, हमनेअस्पताल बनाए. सड़कें बनाई और पुलिस बल की संख्या बढ़ाई. अब बिहार के किसी भी हिस्से से 4 घंटे में पटना पहुंचने की सुविधा है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग एक साथ हैं और अब एक ही साथ रहेंगे. उधर, हंगामे के बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया.
विपक्ष अंड-बंड बोल रहा था, अब सदन से भाग गया
विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2024 और 2025 के बजट में लगातार बिहार को विशेष पैकेज दिया है. विपक्ष अंड-बंड बोल रहा था और अब सदन से भाग गया है. हम विपक्ष को भी धन्यवाद देते हैं.
अब राज्य में डर और भय का माहौल नहीं है
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, पहले समाज में बहुत विवाद होता था. हिंदू-मुस्लिम के बीच बहुत लड़ाई होती थी. पढ़ाई और बिजली की स्थिति बहुत खराब थी. पहले इलाज का इंतजाम नहीं था. जब हम लोग आए और इन सब पर काम किया. अब राज्य में डर और भय का माहौल नहीं है.
पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था. अब रात के 11 बजे तक चाहे लड़का हो या लड़की हो या महिला हो, सब निकलते हैं. हमने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पूरा काम किया. हमने लड़के और लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की है.
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है