पटना में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई
आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस है. इस मौके पर देश भर में सड़क सुरक्षा पर जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में भी इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सुरक्षा नियमों को लेकर एक समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने पटना स्थित पुराना सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई.
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है. हर किसी को अपनी और दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए.
सड़कों पर अनुशासित हो कर गाड़ी चलाएं
अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने इस मौके पर सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का ध्यान रखने और सड़क संकेतों का पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यक्तिगत अनुशासन और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं.
खुद के साथ परिवार एवं समाज की करें चिंता
अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने वहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से यह भी कहा कि वे स्वयं सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. इस अवसर पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है