यूपी विधानसभा में पान मसाला और गुटका पर लगी पाबंदी, 1000 रुपये का जुर्माना
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र का आज आखिरी दिन है. बीते दिन मंगलवार को सदन में गुटका-मसाला थूके जाने का मामला सामने आया था, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जाहिर की थी. घटना के बाद आज एक फैसला लेते हुए यूपी विधानसभा परिसर में पान मसाला, गुटका पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही गुटका खाते हुए पकड़े जाने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा. यूपी विधानसभा में पान मसाला के प्रयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
मंगलवार को विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर किसी विधायक ने पान मसाला खाकर थूक दिया था, इसका वीडियो भी सामने आया जिस पर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि जिसने भी किया गलत किया है. उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कार्पेट पर थूके गए पान मसाले की सफाई करते दिख रहे हैं. उन्होंने सदन में विधायकों को चेतावनी दी थी कि जिस विधायक ने ये काम किया है वह सामने आ जाएं. वरना उस पर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि मैं विधायक को पहले ही सीसीटीवी में देख चुका हूं. उन्होंने बताया था कि इस अनुशासनहीन कृत्य का वीडियो उपलब्ध है, परंतु किसी सदस्य को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उनका उद्देश्य नहीं है.
कुंभ जिसने जैसा देखा उसे वैसा ही दिखा
सीएम योगी ने सदन में कहा कि कुंभ के बारे में चर्चा वही कर सकता है जिसने महाकुंभ की नगरी में जाकर दर्शन किया होगा. जिसकी जैसी दृष्टि थी उसको महाकुंभ भी वैसा ही दिखा.
पहले सौ करोड़ मंजूर होने पर एक रुपये होता था जारी-सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि आज के समय में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है. समाजवादी पार्टी कार्यकाल में अगर किसी प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर होते थे तो सिर्फ एक रुपया जारी होता था. हमारी सरकार के पहले साल में हमें आपके पापों का भुगतान करने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े.
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा