चंदौली में बुलेट बाइक से घूमते 25 युवक, रेलवे स्टेशन पर अफसरों के बीच मचा हड़कंप
चंदौलीः उत्तर प्रदेश के चंदौली शहर में बुलेट बाइक से 25 युवक घूम रहे थे. उन्होंने दो दिनों में शहर का कोना-कोना छान मारा. लोगों की बीच इस तरह घुलने मिलने लगे जैसे कि वो इसी शहर के रहने वालों हों. सभी सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात अचानक एक के बाद एक अपनी बाइक खड़ी कर मुगलसराय रेलवे स्टेशन के अंदर जा घुसे. जैसे ही रेलवे अफसरों ने उनकी पहचान सुनी तो दहशत से थर-थर कांपने लगे. पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. रेलवे 26 कर्मचारियों पर रात के वक्त ही जैसे गाज गिर गई.
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सीबीआई का ताबड़तोड़ एक्शन सामने आया. लेकिन इसके लिए सीबीआई ने जो प्लानिंग की वो बहुत ही गजब की थी. रेलवे के विभागीय पेपर लीक होने के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के तकरीबन 25 अफसर आम आदमी की तरह चंदौली शहर पहुंचे. जहां दो दिन रुककर आम लोगों के बीच घुल मिलकर रेकी करते रहे. उन्होंने शहर भर में घूमने के लिए बुलेट और अन्य मोटरसाइकिलों का इंतजाम किया. सही इनपुट मिलते ही अचानक रेलवे स्टेशन सहित आठ जगहों पर छापा मारकर पेपर लीक के आरोप में 26 रेलवे कर्मचारियों को धरदबोचा. उनके पास से 1.17 करोड़ रुपए और तमाम दस्तावेज बरामद कर लिए.
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड