सलमान खान ने पठानी लुक में रश्मिका संग इश्क लड़ाते दिखे, 'सिकंदर' का गाना 'जोहरा-जबीं' हुआ रिलीज
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसमें वो साउथ स्टार रश्मिका मंदान के साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी. वहीं आज मंगलवार को फिल्म का पहला गाना 'जोहरा जबीं' रिलीज किया गया है. जो काफी चर्चा में बना हुआ है.
सलमान-रश्मिका का 'जोहरा जबीं' हुआ रिलीज
‘सिकंदर’ फिल्म का गाना 'जोहरा जबीं' सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. गाने में एक्टर पठानी लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं. वहीं रश्मिका भी ब्लैक आउटफिट में कहर ढहाती नजर आई. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर आग लगा दी है. हर कोई इनकी जोड़ी पर प्यार बरसाता नजर आ रहा है. गाने को कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट मिल चुके हैं.
सलमान खान ने इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘जोहरा जबीं आउट नाऊ..’ रश्मिका और सलमान खान के इस गाने को नकाश अजीज और देव नेगी ने अपनी आवाज दी है. वहीं गाने का रैप मेलो डी ने लिखा और गाया है. गाने को प्रीतम ने अपने म्यूजिक से सजाया है. बता दें कि पहली बार सलमान और रश्मिका एकसाथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.
टीजर को भी मिला था खूब प्यार
वहीं इससे पहले 'सिकंदर' का टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आए थे. इसे भी दर्शकों ने खासा पसंद किया था. बता दें कि सलमान खान और रश्मिका की फिल्म ‘सिकंदर’ इसी साल यानि ईद 2025 पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में दोनों के अलावा सत्यराज भी अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे.
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड