नर्मदापुरम में तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार घसीटा, आरोपी फरार
नर्मदापुरम के संजय नगर ग्वालटोली इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा देखने को मिला। रात करीब 10 बजे, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर राजा धूलपुरिया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहगीर कार के नीचे आ गया, और चालक ने उसे करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटते हुए गाड़ी का पहिया उसके ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल राजा को परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में राजा के सिर, पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस को सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार लावारिस हालत में मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। हालांकि, कार चालक अब तक फरार है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और टक्कर मारने का मामला दर्ज किया है।
सीसीटीवी फुटेज वायरल
बुधवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि घायल युवक को घसीटते हुए उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'