सलमान की 'सिकंदर' पर उठी रीमेक की अफवाहें, निर्देशक ने किया खंडन
बॉलीवुड में कई फिल्में रीमेक हैं। सलमान खान ने भी कई रीमेक फिल्में बनाई हैं। ऐसे में सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के बारे में भी अफवाहें हैं कि वह रीमेक है। अफवाहें हैं कि यह फिल्म 'सालार' फिल्म की रीमेक है। लेकिन इस अफवाह पर फिल्म के निर्देशक 'एआर मुर्गदास' ने चु्प्पी तोड़ी है।
रीमेक नहीं है सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'
रीमेक की अफवाहों पर लगाम लगाते हुए एआर मुर्गदास ने कहा है 'यह एकदम असली कहानी है। हर सीन, सिकंदर का हर फ्रेम पूरी मौलिकता के साथ डिजाइन किया गया है। यह लोगों को नया अनुभव देगी। यह किसी फिल्म की रीमेक नहीं है। फिल्म की मौलिकता का एक अनिवार्य हिस्सा इसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर है। जिसे संतोष नारायणन ने तैयार किया है। उनका संगीत अच्छा है और दृश्यों से मेल खाता है।'
बेहतरीन है फिल्म का पहना गाना
आपको बता दें कि 'सिकंदर' फिल्म का गाना जल्द ही रिलीज हुआ है। इस गाने में बेहतरीन दृश्य हैं। गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना बेहतरीन डांस कर रहे हैं। दोनों ने बेहतरीन ड्रेस पहन रखी है। गाने के बोल से लेकर म्यूजिक तक काफी अच्छे हैं। गाने में रश्मिका के एक्सप्रेशन काफी अच्छे हैं। गाने की धुन आपको शुरू से ही बांध लेती है। इस फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।
'सिकंदर' के बारे में खास
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान और साउथ की सुपर स्टार रश्मिका मंदाना इस फिल्म में अहम रोल अदा कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुर्गदास कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था जो काफी दमदार था। इसमें सलमान खान को दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाया गया है। टीजर में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी।
स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ की शुरुआत
भगवंत मान के बयान से बढ़ी सियासत, ब्लास्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने मांगे सबूत
बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त
Hyderabad House में Narendra Modi ने वियतनाम के राष्ट्रपति का किया भव्य स्वागत
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, BJP पर निशाना
Wild boar का आतंक, तेंदूपत्ता तोड़ रहे 8 ग्रामीणों पर हमला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली का खुलासा, निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई
क्या निशांत कुमार बनेंगे मंत्री? सम्राट चौधरी कैबिनेट को लेकर सियासी अटकलें तेज