कटघोरा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार
कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत जनपद पंचायत कटघोरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष झुलबाई गोविंद सिंह कंवर, उपाध्यक्ष ममता दामोदर राठौर सहित 15 जनपद सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर के समग्र विकास का संकल्प लिया और जनसुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
कार्यभार ग्रहण समारोह जनपद पंचायत कटघोरा के सभागार में आयोजित हुआ। जहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी यशपाल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष झुलबाई गोविंद सिंह कंवर ने कहा, “अब हम सभी जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि नगर के विकास कार्यों को धरातल पर उतारें। नगरवासियों के सुझाव और मार्गदर्शन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। हमें विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य कटघोरा को एक विकसित और आदर्श नगर के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए अधोसंरचना निर्माण, जनसुविधाओं का विस्तार और विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर मंच पर गोविंद सिंह कंवर, जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र टंडन, मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनोंदिया, पूर्व पार्षद देवेंद्र देवांगन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खगेश कुमार निर्मलकर ने किया।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने