ओंकारेश्वर लोक का ऐलान: महाकाल की तर्ज पर होगा भव्य- सीएम मोहन यादव
खंडवा: ओंकारेश्वर लोक को उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर बनाया जाएगा। निर्माणाधीन एकात्म धाम के काम में तेजी लाई जाएगी। नर्मदा परिक्रमा यात्रियों से जुड़े क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को धर्मसभा में यह घोषणा की।
सीएम ने ब्रह्मपुरी घाट पर पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना
इससे पहले सीएम ने पत्नी के साथ ब्रह्मपुरी घाट पर आयोजित अमृतस्य मां नर्मदा पद परिक्रमा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। एकात्म धाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विकास संबंधी काम देख रही एजेंसियों और अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। संत समाज और ट्रस्ट पदाधिकारियों से चर्चा की। संत विवेक ने कहा, प्राचीन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। परिक्रमा स्थल को व्यवस्थित किया जाए, ताकि परिक्रमा यात्रियों को कोई परेशानी न हो। झाबुआ में पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने झाबुआ की अनास नदी को नर्मदा से जोड़ने की मांग की तो मुख्यमंत्री ने सर्वे कराकर इसे नदी जोड़ो अभियान में शामिल करने का आश्वासन दिया।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल