मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को सहायता देने के दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में हुई सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नरसिंहपुर जिला प्रशासन ने दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजन को इस गहन को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत