बीजेपी MLA का हमला: DGP पर ‘बेशर्म’ का आरोप, इरफान की सख्त प्रतिक्रिया
झारखंड के रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर दिनदहाड़े गोलीबारी, हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की सरेआम हुई हत्या समेत कई ऐसे आपराधिक मामलों को लेकर बीजेपी, सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घेर रही है. वहीं दूसरी तरफ झारखंड पुलिस के कप्तान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है. झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखंड विधानसभा परिसर में बजट सत्र के दौरान कहा कि राज्य में जो भी बड़ी घटना होती है. वह जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू, अमन श्रीवास्तव और विकास तिवारी गिरोह की ओर से कराई जाती है. इसके लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर धमकी दी जाती है और उसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है.
30 लोगों पर मामला दर्ज
हालांकि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि जेल से संचालित होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित एटीएस को भारतीय दंड संहिता की धारा 111 के तहत ऐसे संगठित गिरोह पर कार्रवाई करने का अधिकार है. इसी के तहत रविवार को अमन साहू गिरोह के 30 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. जेलों में छापेमारी की जा रही है. सिमडेगा के बाद सोमवार को हजारीबाग जेल में छापेमारी की गई है.
कई कैदियों को किया ट्रांसफर
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि मुझे उम्मीद है जल्द ही अपराधियों को पकड़ने में हम सफल होंगे और पूरे मामले का खुलासा करेंगे. उन्होंने कहा कि जेल में चल रही आपराधिक गतिविधि की रोकथाम के लिए कई कैदियों को एक जेल से दूसरे जेल में ट्रांसफर किया जा रहा है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के दिए गए बयान से भड़के झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को बेशर्म कह दिया.
इरफान अंसारी ने किया पलटवार
बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि एक तरफ आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है और डीजीपी कह रहे हैं कि साजिश जेल से रची जा रही है तो क्या जेल झारखंड और भारत से बाहर है. उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है. भाजपा विधायक सीपी सिंह के राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को बेशर्म कहे जाने वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए विधायक सीपी सिंह को ही चेतावनी दी और कहा कि वह अपनी जुबान पर लगाम रखें. अनाब सनाब बयान न दें.स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सीपी सिंह का मानसिक संतुलन खराब हो गया है. इसलिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. डीजीपी अच्छे अधिकारी हैं. उन्होंने कहा कि आप कानून व्यवस्था पर बोल सकते हैं, लेकिन एक पदाधिकारी को ऐसे नहीं बोल सकते. उन्होंने विधायक सीपी सिंह से डीजीपी से माफी मांगने के लिए कहा.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल