विद्युत जामवाल ने मथुरा में मनाया होली का जश्न, रंगों में रंगे वीडियो से फैंस को दी बधाई
बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल पर होली का खुमार चढ़ा हुआ है. दरअसल एक्टर इस साल होली का जश्न मनाने के लिए कान्हा नगरी मथुरा पहुंचे हैं. जहां उन्होंने लोगों के साथ खूब रंग उड़ाया. इसका एक वीडियो उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने सभी से एक खास अपील भी की है.
कान्हा मंदिर में विद्युत जामवाल ने खेली होली
विद्युत जामवाल ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक्टर कान्हा जी मंदिर द्वारिकाधीश में लोगों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्टर नगाड़े के साथ अपने जश्न की शुरुआत करते दिखे. होली के लिए उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है. इसके साथ विद्युत में सिर पर एक रंग-बिरंगी पगड़ी भी पहनी है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है.
एक्टर ने लोगों से की ये खास अपील
विद्युत जामवाल ने मथुरा से ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लोगों से एक खास अपील भी की है. एक्टर ने लिखा कि, ‘इसका एक्सपीरियंस लें. ब्रज की होली के साथ त्योहार की शुरुआत..’ एक्टर की इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई उन्हें होली शुभकामनाएं देता नजर आया. तो किसी ने कहा कि, ‘सर आपका काम वाकई प्रेरणादायक है. आप हमेशा बस चमकते रहो…’
इस फिल्म में नजर आएंगे विद्युत
विद्युत जामवाल ने फिल्म ‘कमांडो’ और ‘फोर्स’ के जरिए बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. फैंस को उनकी एक्टिंग और एक्शन अवतार खासा पसंद आता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग साउथ मूवी ‘मद्रासी’ में बिजी चल रहे हैं. इसे फिल्ममेकर ए आर मुर्गदास बना रहे हैं. फिल्म का एक्टर के फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर