चहल के अफेयर की अफवाहों से पहले, शुभमन गिल के लिए एकतरफा प्यार का इज़हार करने वाली थीं RJ मैहवश
RJ Mahewash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का फरवरी, 2025 में तलाक हुआ था। दोनों ने साल 2020 में शादी रचाई थी। हालांकि 5 साल बाद ही युजवेंद्र और धनश्री एक दूसरे से अलग हो गए। तलाक के ठीक से महीना भर भी नहीं हुआ कि युजवेंद्र चहल के नए रिश्ते की चर्चा होने लगी है। दरअसल युजवेंद्र चहल को लेकर यह चर्चा है कि वह रेडियो जॉकी मैहवश को डेट कर रहे हैं। दोनों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्ऱॉफी फाइनल के दौरान दुबई किकेट स्टेडियम में स्पॉट किया गया था।
शुभमन गिल के लिए प्यार
चहल और मैहवश दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे। ऐसा पहली बार नहीं है जब युजी और मैहवश की डेटिंग की अफवाह उड़ी है। चहल का जब धनश्री के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। उस दौरान भी दोनों को मुंबई में एक पार्टी के बाद स्पॉट किया गया था। हालांकि, तब मैहवश ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए इससे इंकार किया था, लेकिन अब उनका एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मैहवश क्रिकेटर शुभमन गिल को अपना एकतरफा प्यार बता रही है।
शुभमन गिल पर आरजे मैहवश का क्रश
बता दें कि आरजे मैहवश ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पिछले साल एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह शुभमन गिल को अपना एकतरफा प्यार बता रही हैं। हालांकि मैहवश का यह वीडियो पूरी तरह से एक मजाक है, लेकिन जैसे ही युजवेंद्र चहल के साथ उने डेटिंग की खबरें सामने आई मैहवश का यह पुराना वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
दिल्ली से पढ़ी-लिखी रेडियो जॉकी और कंटेंट क्रिएटर
बता दें कि मैहवश दिल्ली बेस्ड के एक मशहूर रेडियो जॉकी और कटेंट क्रिएटर हैं। मैहवश की पढ़ाई लिखाई दिल्ली से हुई है। रेडियो जॉकी के अलावा मैहवश को एक्टिंग का भी शौक है। उन्हें बड़े प्रोजेक्ट में भी करने का ऑफर मिल चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर मैहवश के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह अक्सर कई ब्रांड के प्रमोशन भी करती हुई दिखाई दी हैं।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं