ट्रंप का कड़ा रुख, यूरोपीय शराब और शैंपेन पर 200% टैरिफ बढ़ाने की योजना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन को धमकी दी है कि अगर वह अमेरिकी व्हिस्की पर प्रस्तावित टैरिफ पर अडिग रहता है तो अमेरिका यूरोप से आयात होने वाली शराब, वाइन और शैंपेन पर 200 फीसदी शुल्क लगाएगा। यूरोपीय यूनियन ने स्टील और एल्युमिनियम आयात पर शुल्क लगाने के ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी व्हिस्की पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय यूनियन इस टैरिफ को एक अप्रैल से लागू करने जा रहा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति को यूरोपीय यूनियन का यह कदम नागवार गुजरा है।
तो छिड़ जाएगा नया ट्रेड वॉर..
ट्रंप ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर यूरोपीय यूनियन अमेरिकी व्हिस्की पर प्रस्तावित 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा पर टिका रहता है, तो एक नया ट्रेड वॉर छिड़ जाएगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘अगर यह टैरिफ तुरंत नहीं हटाया गया, तो अमेरिका जल्द ही फ्रांस और यूरोपीय यूनियन के अन्य देशों से आने वाले सभी वाइन, शैंपेन और अल्कोहल उत्पादों पर 200 फीसदी शुल्क लगाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह अमेरिका में वाइन और शैंपेन के कारोबार के लिए बहुत अच्छा होगा।
पीछे नहीं हट रहे ट्रंप
रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप ने बुधवार को ही संकेत दे दिया था कि वह इस मामले में भी कार्रवाई करने का इरादा रखते हैं। ट्रंप ने अपने कार्यालय ओवल ऑफिस में संवाददाताओं के साथ चर्चा में यूरोपीय यूनियन के कदम पर कहा था, ‘‘बेशक मैं इसका जवाब दूंगा।’’ इस साल जनवरी में दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ट्रंप कनाडा, मेक्सिको, चीन एवं भारत जैसे देशों पर अधिक टैरिफ लगाने की घोषणाएं करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका अब किसी भी दूसरे देश द्वारा लगाए जाने वाले शुल्क के बराबर ही शुल्क लगाएगा। हालांकि, इससे दुनिया भर में व्यापार युद्ध गहराने के आसार बनते हुए दिखने लगे हैं। इसकी वजह यह है कि प्रभावित देशों ने भी जवाबी कदमों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग