अंबेडकरनगर में गैस सिलेंडर रिसाव से आग लगने पर दो बेटियों की मौत, माता-पिता झुलसे
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में आग लग गई. आग लगने से एक ही परिवार के दो बेटियों की जिंदा जल कर मौत हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी झुलस गए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना देर रात की है. इस हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ये हादसा बेवाना क्षेत्र के समोखपुर गांव में हुआ है. यहां के हौसला प्रसाद दिल्ली में निजी संस्था में काम करते हैं. बुधवार को गांव वापस लौट थे. बृहस्पतिवार को नया गैस सिलिंडर लेकर आए थे. बीती रात्रि को घर के अंदर हौसला अपनी पत्नी कमला देवी, बड़ी बेटी दिव्यांशी, छोटी बेटी शिवांशी के साथ मौजूद थे. घर में खाना बनाने की तैयारी हो रही थी. नातिन श्रेया घर के अंदर सो रही थी.
खाना बनाने की हो रही थी तैयारी, तभी लगी आग
बताया जा रहा है कि खाना बनाने के लिए शिवांशी ने जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही पूरे घर में आग लग गई. हौसला, कमला देवी और शिवांशी आग से बचने के लिए बाहर भागे. घर के अंदर फंसी दिव्यांशी और श्रेया आग में गंभीर रूप से झुलस गईं. इनको बचाने के चक्कर में कमला देवी और हौसला भी आग में झुलस गए.
होली की खुशियां मातम में बदलीं
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. इसकी सूचना फिर फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया. चारों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया. यहां दिव्यांशी और श्रेया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हौसला व कमला देवी की हालत नाजुक बनी हुई है. पूरे गांव में शोक की लहर है. होली की खुशी मातम में बदल गई है. थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आग लगने से दो लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग