न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट, भारत में किस चैनल पर मिलेगा?
NZ vs PAK: न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है. पहला ही मैच बुरी तरह हारने के बाद अब दूसरे T20 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव आ गया है. चलिए जानते हैं भारतीय समयनुसार ये मैच कब और किस टाइम पर शुरू होगा? इस मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगा?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बतौर मेजबान शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान न्यूजीलैंड दौरे पर आई है. यहां वह 5 मैचों की T20 सीरीज खेल रही है. बाबर आजम, मोहममद रिजवान की गैरमौजदगी में पाकिस्तान टीम की कमान आगा सलमान के हाथों में हैं. हालांकि उनकी कप्तानी टीम पहला मैच बुरी तरह हार गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 91 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में न्यूजीलैंड ने 59 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी. अब न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे हैं.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे T20 का शेड्यूल
दूसरा T20 मैच 18 मार्च को खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मुकाबला सुबह 6:45 बजे शुरू होगा. ये मैच यूनिवर्सिटी ओवल पर खेला जाएगा.
लाइव प्रसारण भारत में कहां होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप पर होगी.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद हरीस (विकेट कीपर), हस्सन नवाज, आगा सलमान (कप्तान), इरफ़ान खान नियाजी, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, जहानदाद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद अली.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: टिम सेफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिंसन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिशेल है (विकेट कीपर), जकारी फौल्कस, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा