न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया, T20 सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त
NZ vs PAK: पाकिस्तान की टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत काफी खराब रही है. 5 मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा. ये मैच डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला गया. 15-15 ओवर के खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से धूल चटाई. इस मैच में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और फिर गेंदबाजों की ओर से भी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. इससे पहले उसे शुरुआती मैच में 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.
न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से चटाई धूल
न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. पाकिस्तान की एक बार फिर खराब शुरुआत रही और हसन नवाज बिना खाता खोले आउट हो गए. मोहम्मद हारिस भी 11 रन ही बना सके. वहीं, कप्तान सलमान आगा ने एक छोर को संभाले रखा और 28 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली. हालांकि उन्हें बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा साथ नहीं मिला. शादाब खान ने 26 रन और शाहीन शाह अफरीदी ने नाबाद 22 रन बनाए. जिसके चलते टीम का स्कोर 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन जा पहुंचा, जो जीत के लिए काफी नहीं था.
सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
न्यूजीलैंड ने टारगेट का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की. टिम सिफर्ट और फिन एलन ने छक्कों का बारिश कर दी. टिम सिफर्ट ने 22 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. वहीं, फिन एलन 16 गेंदों पर 38 रन की पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद मिशेल हे ने 21 रन और डेरिल मिचेल ने 14 रनों का योगदान देकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी. न्यूजीलैंड ने ये टारगेट 13.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किया.
नहीं टूटा हार का सिलसिला
पाकिस्तान की टीम ने पिछले कई समय से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं जीता है. उसे आखिरी जीत 12 फरवरी 2025 को नसीब हुई थी. इसके बाद उसने 6 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला बारिश में रद्द हुआ है. अब पाकिस्तान की टीम अपना मैच 21 मार्च को खेलने उतरेगी. ये मैच उसके लिए करो या मरो जैसा होगा. सीरीज में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन