जो बाइडन के बच्चों की सुरक्षा खत्म करने पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- टैक्सपेयर्स के पैसे से....
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के बच्चों हंटर बाइडन और एश्ले बाइडन के लिए सीक्रेट सर्विस प्रोटेक्शन रद कर दी। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
ट्रंप ने पोस्ट में कहा, 'हंटर बाइडन को लंबे समय तक सीक्रेट सर्विस प्रोटेक्शन मिली हुई थी, जिसका पूरा भुगतान संयुक्त राज्य अमेरिका के करदाताओं द्वारा किया गया था।'
रिपोर्टर के सवाल के बाद एक्शन
ट्रम्प ने कहा, 'कृपया सुनिश्चित करें कि तत्काल प्रभाव से हंटर बाइडन को अब सीक्रेट सर्विस प्रोटेक्शन नहीं मिलेगी। इसी तरह, एश्ले बिडेन, जिनके पास 13 एजेंट हैं, उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा।'
ये घोषणा एक रिपोर्टर द्वारा ट्रम्प से हंटर बाइडन की सीक्रेट सर्विस के बारे में पूछे जाने के कुछ घंटों बाद हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं था, लेकिन वे इसकी जांच करेंगे।
सीक्रेट सर्विस ने मारी युवक को गोली
अभी हाल ही में व्हाइट हाउस में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक युवक को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने गोलियों से छलनी कर दिया था। सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी बयान के अनुसार, व्हाइट हाउस से लगभग एक ब्लॉक की दूरी पर हुई गोलीबारी में कोई और घायल नहीं हुआ। गोलीबारी के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे।
सीक्रेट सर्विस को स्थानीय पुलिस से एक कथित आत्मघाती व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी, जो इंडियाना से यात्रा कर रहा था। एजेंटों ने उस व्यक्ति की कार और विवरण से मेल खाने वाले एक व्यक्ति को पास पाया।
सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि जैसे ही अधिकारी उसके पास पहुंचे, उस व्यक्ति ने बंदूक लहराई और सशस्त्र टकराव शुरू हो गया, जिसके दौरान हमारे कर्मियों ने गोलियां चलाईं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन