न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी, शाहीन के ओवर में चार छक्के
Tim Seifert: न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक प्रदर्शन किया. उन्होंने T20 सीरीज के दूसरे मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए. सीफर्ट ने इस पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के लगाए. सीफर्ट ने पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बुरी तरह धो दिया. उन्होंने शाहीन के एक ही ओवर में चार छक्के जड़ दिए. सीफर्ट को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी शेयर की है.
अफरीदी के ओवर में लगाए चार छक्के
दरअसल पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दूसरे T20 में जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और फिन एलन ओपनिंग करने आए. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान तीसरा ओवर शाहीन अफरीदी लेकर आए. इस दौरान सीफर्ट स्ट्राइक पर थे. उन्होंने ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर छक्का लगा दिया. इसके बाद ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया.
टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में बनाए 45 रन
सीफर्ट ने शाहीन के इस ओवर से कुल 26 रन बनाए. उन्होंने चार छक्के लगाने के साथ एक डबल भी लिया. सीफर्ट ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए. उनके साथी फिन एलन ने भी कमाल की बैटिंग की. एलन ने 16 गेंदों में 38 रन बनाए. उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाया. बता दें कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है. न्यूजीलैंड ने सीरीज का पहला मैच जीत लिया था. अब दूसरे मैच में भी कमाल दिखा चुकी है. पाकिस्तान का इस सीरीज में बुरा हाल है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. इसका 29 मार्च से आगाज होगा.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन