आदर जैन का तारा सुतारिया को 'टाइमपास' बताने के बाद नया बयान आया सामने, कहा.....
आदर जैन पिछले कुछ महीने अपनी लव लाइफ को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहें। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को तकरीबन 4 साल तक डेट किया। वह उनके साथ हर कपूर फैमिली के फंक्शन में स्पॉट हुई हैं। हालांकि, चार साल बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई और आदर की जिंदगी में तारा की जगह उनकी सबसे अच्छी दोस्त आलेखा आडवाणी ने ले ली।
बीते महीने आलेखा और आदर की जब मेहंदी सेरेमनी हो रही थी, तो उस दौरान 'कैदी बैंड' एक्टर ने एक ऐसा बयान दिया था, जिससे तारा सुतारिया के फैंस और उनकी मम्मी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। उन्होंने बिना एक्ट्रेस का नाम लिए कहा था कि वह चार साल टाइमपास कर रहे थे, जिसके बाद अभिनेता को बुरी तरह से ट्रोल किया गया। अब हाल ही में आदर जैन ने अपने उस बयान पर सफाई दी है।
आदर जैन ने कहा-अपनी लाइन क्रॉस कर दी
तारा सुतारिया को लेकर दिए गए बयान के वायरल होने और लोगों के भड़कने के बाद हाल ही में बातचीत करते हुए आदर जैन ने अपनी साइड की स्टोरी बताई।
उन्होंने कहा, "आप सभी को वीडियो दोबारा प्ले करनी चाहिए। मैंने 20 साल कहा था। सब कहते हैं चुप्पी सम्मानजनक होती है, लेकिन जब लोग हद पार करते हैं तो ये टूट जाती है। जब लिमिट क्रॉस हो जाती है, तो आपकी चुप्पी वीकनेस है, हिम्मत नहीं। कई गलत कहानियां और धारणाएं बनाई जा रही हैं। सही बात कोई जानना भी नहीं चाहता। दुर्भाग्यवश, होता ये है जब कुछ चीजों को लेकर लोग कहानियां बनाते हैं, तो उससे सिर्फ उनके परिवार वाले दुखी होते हैं, जो इसमें शामिल हैं। इस केस में पहले दिन से न जाने कितनी चीजें लिखी गई हैं। एक-दूसरे की सम्मान की खातिर सब चुप हैं। इसलिए ही लोग मनगढ़ंत बातें बोले जा रहे हैं"।
मेरे स्टेटमेंट को गलत तरह से दर्शाया गया
आदर जैन का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। अपने बयान को गलत तरीके से पेश होता देखकर एक्टर ने कहा,
"उन्होंने मेरी बात का गलत मतलब निकाल लिया और उसमें से सिर्फ 10 सेकंड ले लिए। फिर उसे लेकर हर किसी ने अपनी राय बना ली। लोगों ने उस बयान से कुछ और निकाला, फिर उसे किसी और से जोड़ दिया।मेरे माता-पिता ने मुझे मेरे पास्ट, प्रेजेंट और भविष्य का आदर करना सिखाया है, जिस तरह से उसे किसी और की तरफ डायरेक्ट किया गया है। जब मेरी शादी हो रही थी, तो मैं किसी के बारे में नहीं सोच रहा था"।
आपको बता दें कि जिस दौरान तारा सुतारिया अभिनेता आदर जैन को डेट कर रही थीं, उस समय आलेखा आडवाणी को एक्ट्रेस अपने संग ट्रिप पर ले जाती थीं। आलेखा खुद को आदर-तारा के बीच का थर्ड व्हीलर बताती थीं।
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव