अहमदाबाद में 17 घंटे चली छापेमारी, सोने और नकदी के साथ मिले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज
गुजरात के अहमदाबाद के पालडी इलाके के आविष्कार अपार्टमेंट में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने छापा मारा. छापेमारी में अफसरों को 95.5 किलोग्राम सोने के बिस्किट और 70 लाख रुपये कैश की बरामदगी हुई. यहां जांच एजेंसी की टीमों ने लगातार 17 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. अफसरों को कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं.
जांच एजेंसियों ने आविष्कार अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में छापा मारा है, वो फ्लैट मेघ शाह का है. वो स्टॉक मार्केट ऑपरेटर है. मेघ शाह मूल रूप से वाव थराद के जेतारडा गांव के निवासी है. वह मुंबई में रहता है. इसने आविष्कार अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लिया था. वहीं, इसकी बहन पम्मी शाह भी इसी बिल्डिंग में रहती है.
3 करोड़ से ज्यादा कीमत की घड़ी भी मिली
एटीएस अधिकारियों ने सोसायटी अध्यक्ष से फ्लैट के बारे में जानकारी हासिल की है. अफसरों ने सबसे पहले पम्मी शाह के फ्लैट पर छापा मारा था. इसके बाद मेघ शाह के फ्लैट पर छापा मारा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघ शाह के घर से 3 करोड़ से ज्यादा कीमत की घड़ी भी मिली है. डीआरआई की टीम पूरे सामान की जांच करेगी. अहमदाबाद में फ्लैट से मिले सामान का कनेक्शन मुंबई से जुड़ा है.
84 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
सूत्रों के मुताबिक, मेघ शाह ने स्टॉक मार्केट से अर्जित धन से सोना खरीदा और उसे छुपाने के लिए अहमदाबाद में यह फ्लैट किराये पर लिया था. छापेमारी में अफसरों ने मेघ साह की 80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. मेघ साह के पिता का नाम महेंद्र शाह है. महेंद्र शेयर बाजार में ऑपरेटर के रूप में काम करता है. सेबी के अधिकारियों से नजदीकी की अफवाह फैलाकर पहले भी हेराफेरी का काम कर चुका है. महेंद्र वर्षों से बंद पड़ी कंपनी को खरीदकर उसे सेबी में लिस्टेड करवा देता था.
क्या बोले अधिकारी?
एटीएस के सहायक पुलिस आयुक्त एसएल चौधरी ने कहा कि करीब 95.5 किलोग्राम सोना फ्लैट से जब्त हुआ है. साथ ही 70 लाख रुपये कैश भी मिले हैं. मेघ शाह और महेंद्र शाह ने फ्लैट में 80 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना और कैश छिपाकर रखा था.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक