Rockstar 2: जॉर्डन की प्रेम कहानी की वापसी, Ranbir Kapoor के सीक्वल पर आया अपडेट
Rockstar 2: रणबीर कपूर ने भले ही अपनी शुरुआत बॉलीवुड में चॉकलेटी एक्टर के रूप में की हो, लेकिन बदलते वक्त के साथ उन्होंने कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। 'बर्फी' में जहां अभिनेता अपने एक्सप्रेशन से खेल गए, वहीं एनिमल में उन्होंने एंटी हीरो बनकर ऐसा एक्शन किया, जिसकी उम्मीद फैंस को भी नहीं थी।
उनकी पसंदीदा फिल्मों से एक 'Rockstar' भी है, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर ने एक ऐसे म्यूजिशियन का किरदार अदा किया था, जो अपने प्यार के दूर जाने के बाद संगीत को ही प्यार और जुनून बना लेता है, लेकिन कई ऐसी हरकतें करता है। जिसकी वजह से मुसीबत में फंस जाता है। जब बीते साल उनकी 'Rockstar' री-रिलीज हुई थी, तो ऑडियंस ने फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई तो की ही, लेकिन इसी के साथ फैंस ने निर्देशक से ये गुजारिश भी की कि वह इस फिल्म का सीक्वल लेकर आए। अब इम्तियाज अली ने उनकी गुजारिश सुन ली है और फिल्म के सीक्वल की हिंट दी है।
'Rockstar 2' के सीक्वल पर क्या बोले इम्तियाज अली?
जब वी मेट-हाइवे और 'Rockstar' जैसी खूबसूरत और कंटेंट से भरपूर फिल्मों के निर्देशक इम्तियाज अली हाल ही में एक पॉडकास्ट में खास मेहमान बनकर पहुंचें थे। इस दौरान उन्होंने 'Rockstar' का सीक्वल बनाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा,"कभी ये नहीं कहना चाहिए की मैं नहीं बनाऊंगा। हो सकता है कि कोई आइडिया आ जाए और मुझे लगे ये कहानी 'Rockstar 2' के लिए अच्छी है, तो क्यों नहीं। कभी ऐसा हो कि मेरे दिमाग में 'Rockstar' को लेकर वाइल्ड थॉट आ जाए"।
'Rockstar' नहीं दूसरी फिल्म के लिए किया था साइन
कुछ सालों पहले इम्तियाज अली ने बताया था कि उन्होंने 'रामायण' एक्टर को 'Rockstar' के लिए नहीं, बल्कि किसी अन्य फिल्म के लिए कास्ट किया था। हांलाकि, बातों ही बातों में उनकी पुरानी स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत छिड़ गई। रणबीर कपूर ने उनसे बातचीत करते हुए ''Rockstar'' की स्क्रिप्ट का जिक्र किया और म्यूजिशियन का किरदार निभाने की इच्छा व्यक्त की। इम्तियाज अली की इस फिल्म का बजट 60 करोड़ के आसपास था। मूवी की बॉक्स ऑफिस पर कमाई 108 करोड़ तक हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नरगिस फकरी मुख्य और अदिति राव हैदरी अहम भूमिका में दिखाई दी थीं।
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"