कानपुर में जर्मन शेफर्ड कुत्ते का आतंक, बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से नोंचा, मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में घर में पल रहे जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने घर की एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. कुत्ते ने महिला को बुरी तरह से नोंच डाला. उनने महिला के चेहरे, गर्दन, पेट और शरीर के तमाम हिस्सों पर काट लिया, जिससे महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. महिला की उम्र करीब 91 साल बताई जा रही है, जो अपनी बूह और पोते के साथ रहती थी और उनके पोते ने ही जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाला हुआ था.
इसके बाद कंट्रोल रूम ने मामले की जानकारी नगर निगम को दी. नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया. कुत्ते से हमले से जिस बुजुर्ग महिला की मौत हुई. उनके परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. महिला की मौत के बाद से इलाकों के लोगों में खौफ पैदा हो गया है.
घर में जर्मन शेफर्ड पाला हुआ था
ये मामला विकास नगर का है, जहां की रहने वाली महिला मोहिनी त्रिवेदी की ही जर्मन शेफर्ड कुत्ते के काटने से मौत हो गई. मृतक महिला अपनी बहू किरण और उनके बेटे यानी अपने पोते धीर प्रशांत द्विवेदी के साथ यहां रहती थीं. प्रशांत ने ही घर में जर्मन शेफर्ड पाला हुआ था. हाल ही में प्रशांत और उसकी मां के पैर में किसी हादसे के चलते फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद से उन्हें बेड रेस्ट बताया गया था.
बुजुर्ग महिला की हो गई मौत
14 मार्च को भी प्रशांत और उनकी मां किरण अपने कमरे में आराम कर रहे थे. इसी बीच प्रशांत की दादी जैसे ही घर के आंगन में गईं. वहां पहले से ही जर्मन शेफर्ड कुत्ता मौजूद था. बुजुर्ग महिला मोहिनी को देखते ही वह उन पर भौंकने लगा. महिला डर गई और देखते ही देखते कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हो गईं, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"