कोरबा में चोरों का आतंक, आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया निशाना, ताला तोड़कर की चोरी
कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत चोरी की एक वारदात सामने आई है। नगर निगम के वार्ड नंबर 9 ईमलीडुग्गू बस्ती में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया है। केंद्र के शटर में लगा ताला तोड़कर चोरों ने दो नग सिलेंडर और चूल्हा, पंखा और करीब 140 किलो चावल की चोरी कर ली।
मंगलवार की सुबह साढ़े 9 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर पहुंची। तब उसे चोरी की जानकारी मिली। संबंधित विभाग को सूचना देने के साथ ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी की सहायिका कौशल्या राठौर ने बताया कि जब वह आंगनबाड़ी पहुंचे तो सामने शटर का ताला टूटा हुआ था। उन्हें लगा ताला लगाना भूल गई होगी। लेकिन अंदर जाकर देखी तो किचन, स्टोर रूम, बच्चों के बैठने वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। इसके अलावा एक अलमारी को भी चोरों ने तोड़ दिया था।
चोरों ने पूरा आंगनवाड़ी में रखें सामान को साफ कर दिया। इसके अलावा जो नल कनेक्शन आए हुए थे। उन्हें भी तोड़ कर ले गए। बिजली कनेक्शन के लिए लगे बोर्ड को भी उखाड़ कर ले गए। यही नहीं चोरी के दौरान रोशनी करने के लिए अंदर में आग भी लगा दी।
बताया जा रहा है कि आंगनवाड़ी में टीकाकरण था। लेकिन चोरी की घटना होने के कारण उसे बस्ती में रखा गया है। लोग टीकाकरण करने वहीं पहुंच रहे हैं। कहीं ना कहीं टीकाकरण भी प्रभावित हुआ है। असामाजिक तत्वों का वहां डेरा लगा रहता है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना किया और वापस लौट गई। फिलहाल, इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक