IPL 2025: संजू सैमसन की जगह रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
Rajasthan Royal: IPL 2025 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) पर एक बड़ी आफत टूट गई है. टीम के कप्तान संजू सैमसन अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तानी में बदलाव किया है और स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है. सैमसन इस दौरान रियान पराग की कप्तानी में खेलते दिखेंगे. राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से है. इसमें पहली बार रियान पराग कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
3 मैचों के लिए कप्तान बने रियान
पिछले कुछ हफ्तों से उंगली की चोट से जूझ रहे संजू सैमसन अभी तक पूरी तरह इससे उबर नहीं पाए हैं. सैमसन को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से बैटिंग की इजाजत तो मिल गई लेकिन अभी तक विकेटकीपिंग के लिए हरी झंडी नहीं मिली है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने कप्तानी में बदलाव का फैसला किया है. फ्रेंचाइजी ने गुरुवार 20 मार्च को ऐलान किया कि टीम के शुरुआती 3 मुकाबलों के लिए रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे, जबकि संजू सैमसन बतौर बल्लेबाज खेलते रहेंगे. हालांकि, पूरी तरह फिट होने के बाद संजू ही कप्तान के रूप में लौटेंगे.
संजू सैमसन ने रियान का नाम किया ऐलान
संजू सैमसन ने खुद पूरी टीम के सामने रियान पराग को कप्तानी देने का ऐलान किया. संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने पांचवें T20 मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी. इसके बाद से ही वो मैदान से बाहर चल रहे थे. हालांकि, BCCI की मेडिकल टीम से बैटिंग के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद वो हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ट्रेनिंग में लौटे थे. मगर सवाल उनकी विकेटकीपिंग को लेकर था, जहां अभी तक उन्हें BCCI से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है.
पहली बार कप्तानी करेंगे रियान
रियान पराग पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे. उन्होंने इससे पहले कभी भी IPL में किसी टीम की कमान नहीं संभाली है. उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स 23 मार्च को हैदराबाद, 26 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. रियान को फिलहाल सिर्फ 3 मुकाबलों के लिए कप्तानी मिली है, लेकिन सैमसन को पूरी तरह से फिट घोषित किए जाने में अगर देरी होती है. तो वो इन मुकाबलों से आगे भी टीम की बागडोर संभाल सकते हैं. रियान इससे पहले घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम असम की कप्तानी कर चुके हैं.
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी