डिप्टी सीएम अरुण साव का आदेश, खुड़िया जलाशय से जल्द छोड़ा जाए पानी
बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय जिला मुंगेली से जल्द से जल्द पानी छोड़ने को कहा है। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के साथ खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगा। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आज देर शाम बिलासपुर स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने साव को ज्ञापन सौंपकर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया।दरअसल पानी की समस्या लेकर लोरमी क्षेत्र के लगभग 200 प्रभावित गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सामने अपनी समस्याएं रखी व जलसंसाधन विभाग को पानी छोड़ने के लिए निर्देशित करने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए।ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि जलसंसाधन विभाग द्वारा खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा जाए। जिससे उनकी समस्या का निराकरण हो सके। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के लोगों द्वारा खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग पर सहमति जताते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पानी तत्काल छोड़ने के निर्देश दिए।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा