फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया कमाल, 6 दिन में आधा बजट भी नहीं हुआ रिकवर
'छावा' जैसी बड़ी फिल्म के पर्दे पर होते हुए जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सिनेमाघरों में एवरेज कलेक्शन कर रही है. शुरुआत में फिल्म 4 करोड़ से ज्यादा कमा रही थी. वहीं अब ये हर रोज बॉक्स ऑफिस पर 1-1.5 करोड़ का कलेक्शन कर रही है. 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई 'द डिप्लोमैट' को पर्दे पर आए अब 6 दिन हो गए हैं और लेकिन फिल्म अब तक अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई है.
'द डिप्लोमैट' ने पहले दिन 4.03 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 4.68 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 4.74 करोड़ रुपए रहा. 'द डिप्लोमैट' ने चौथे दिन 1.53 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 1.51 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अब फिल्म के छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.
आधा बजट निकालने से कितनी दूर है फिल्म?
जॉन अब्राहम की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने रिलीज के छठे दिन 1.40 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.89 करोड़ रुपए हो गया है. इस कलेक्शन के साथ अब फिल्म अपना आधा बजट निकालने के करीब आ गई है. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो 'द डिप्लोमैट' का बजट 50 करोड़ रुपए है.
क्या है फिल्म की कहानी?
'द डिप्लोमैट' इंडियन डिप्लोमैट जेपी सिंह की लाइफ से इंस्पायरड फिल्म है. दरअसल दिल्ली की रहने वाली उज्मा अहमद की दोस्ती ऑनलाइन पाकिस्तानी शख्स से होती है जिसके बाद वो उससे मिलने पाकिस्तान चली जाती है. वहां वो शख्स उज्मा से जबरदस्ती शादी कर लेता है और उसे कैद रखता है. उज्मा किसी तरह से उसके कैद से निकलती है और तब जेपी सिंह से उसकी मुलाकात होती है जो उसे पाकिस्तान से भारत वापस लाने के लिए अपनी जी-जान लगा देते हैं.
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा