IAS अफसर को मिली पदोन्नति की सौगात: गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी बने अतिरिक्त मुख्य सचिव
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। यह प्रमोशन उन्हें प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। गौरव द्विवेदी वर्तमान में केंद्र सरकार के अधीन प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं मनिंदर कौर द्विवेदी केंद्रीय कृषि विभाग के एक उपक्रम में प्रबंध निदेशक (एमडी) हैं। प्रोफार्मा प्रमोशन का नियम उन अधिकारियों पर लागू होता है जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं।

दोनों 1995 बैच के आईएएस अधिकारी
गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2021 में भारत सरकार ने अपर सचिव के पद के लिए 43 आईएएस अधिकारियों को सूचीबद्ध किया था। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर से सिर्फ गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी का नाम शामिल था। छत्तीसगढ़ में 1995 बैच के सिर्फ दो आईएएस अधिकारी थे और दोनों अब उच्च पदों पर कार्यरत हैं। गौरव द्विवेदी की गिनती तेज तर्रार और अनुभवी अफसरों में होती है। वे छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं और फिलहाल केंद्र में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा