लंबे-घने बालों के लिए इस्तेमाल Rice Water सीरम, जानें लगाने का सही तरीका
अगर आप भी यह मानते हैं कि लंबे-घने और काले बाल सिर्फ फिल्मों में देखने को मिलते हैं, तो आप पूरी तरह गलत है। आप हकीकत में भी खूबसूरत और लंबे-घने बाल पा सकते हैं। खास बात यह है कि इसके आपको महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। आप अपने किचन में मौजूद सिर्फ एक अनाज से ऐसा कर सकते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं चावल की, जिसका पानी सिर्फ आपकी स्किन की नहीं, बल्कि आपके बालों को भी मजबूत और चमकदार बना सकता है। सदियों से बालों को हेल्दी बनाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बालों के लिए राइस वॉटर के फायदे-
इसमें विटामिन, मिनरल और अमीनो एसिड होते हैं, तो बालों की मजबूती, बनावट और विकास में सुधार करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी और ई, अमीनो एसिड और मिनरल्स आपके स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों के पोर्स को मजबूत बनाते हैं। फर्मेंटेड चावल का पानी इसके फायदों को बढ़ा देता है। यह प्रोसेस इनोसिटोल बनाती है, जो डैमेज बालों को रिपेयर करती है, जिससे बालों का गिरना कम करती है।
कैसे तैयार करने चावल का पानी?
चावल का पानी यानी राइस वॉटर असल में एक स्टार्च रिच लिक्विड है, जो उबले हुए चावल को छानकर या चावल को तब तक उबालकर बनाया जाता है, जब तक कि चावल पानी में पूरी तरह से घुल न जाए। इसका इस्तेमाल सदियों से बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। यह बालों का झड़ना कम करने के साथ-साथ बालों को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं हेयरफॉल रोकने के लिए कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल-
कैसे करें राइस वॉटर का इस्तेमाल-
सबसे पहले ½ कप चावल को अच्छी तरह धो लें। अब इसे 2 कप पानी में तब तक उबालें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए, फिर पानी को छान लें।
चावल के पानी को ठंडा होने दें। आप इसे 24 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर छोड़ कर फर्मेंट भी कर सकते हैं।
अब साफ और गीले बालों में चावल का पानी लगाएं। इससे स्कैल्प पर मसाज करें और 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। आखिर में बालों को पानी से धो लें।
हफ्ते में 1-2 बार चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से बचें, वरना प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होने की वजह से यह बालों को कठोर बना सकता है।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा