संकट में घिरते दिख रहे आदित्य ठाकरे, दिशा सालियन की मौत की फाइल फिर खुल सकती
मुंबई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान चर्चा का विषय बने दिशा सालियन की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियन ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने दिशा मामले की नए सिरे से जांच की मांग की है। याचिका में दावा किया गया है कि दिशा के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। याचिका में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, अभिनेता सूरज पंचोली, डीनो मौर्या और मुंबई पुलिस पर जांच को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिशा सालियन के पिता ने मांग की है कि मामले की नई जांच किसी ईमानदार अधिकारी की निगरानी में की जाए। दिशा के माता-पिता ने मांग की है कि समीर वानखेड़े को जांच अधिकारी नियुक्त करें। तब क्या समीर इस मामले में आदित्य ठाकरे की जांच करने वाले हैं, खैर ये आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। ज्ञात हो कि समीर वानखेड़े मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के विभाग प्रमुख थे। उनके कार्यकाल के दौरान मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डिलिया क्रूज़ पर छापा मारा गया था। इस क्रूज पर उस दिन रेव पार्टी हुई थी। उस वक्त समीर वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आर्यन खान को कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।
दिशा सालियान के पिता की याचिका की 8 अहम बातें: याचिका के जरिए दिशा सालियन और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आदित्य ठाकरे को हिरासत में लेने की मांग। 8 जून 2020, आदित्य ठाकरे, राहुल कनाल, सूरज पंचौली, सचिन वाजे तथा एकता कपूर की मोबाइल लोकेशन की जांच की जाए। क्योंकि उस रात ये सभी 100 मीटर के एरिया में एक साथ थे। 13 और 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, आदित्य ठाकरे, अरबाज खान, संदीप सिंह, शौविक चक्रवर्ती के मोबाइल लोकेशन की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही इन दो दिनों के आसपास के इलाकों में आदित्य ठाकरे से जुड़े पूरे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जानी चाहिए। इतना ही नहीं सुशांत की मौत के वक्त आदित्य और रिया चक्रवर्ती के बीच 44 बार फोन पर क्या बात हुई? इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं दिशा के बिल्डिंग रजिस्टर के 8 जून के पन्ने किसने फाड़े?
दिशा के साथ गैंग रेप और हत्या का आरोप। दिशा और सुशांत की मौत एक हादसा है। दिशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अब तक क्यों नहीं आई?
याचिका में कहा गया है कि बीजेपी विधायक नितेश राणे और पत्रकार अर्नब गोस्वामी द्वारा आदित्य ठाकरे पर लगाए गए आरोप सही हैं।
इतना ही नहीं जब सुशांत की मौत हुई, तब एक मंत्री की कार बिल्डिंग के बाहर थी। कुछ लोग उनके घर गए थे। उनके और सुशांत के बीच बहस हुई थी। तभी एक खास शख्स की एंबुलेंस आ गई। सुशांत सिंह के घर के इलाके का सीसीटीवी फुटेज नष्ट किया गया।
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक