MP विधानसभा सत्र के दौरान मनाया गया फागोत्सव: CM मोहन ने लगाए ठुमके, गाया ऐसा भजन कि हर कोई नाचने को हो गया मजबूर
भोपाल: देशभर में वैसे तो होली का त्योहार 14-15 मार्च को मनाया गया, लेकिन फागुन का नशा अभी लोगों से उतरा नहीं है. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. रंगपंचमी के मौके पर बाबा महाकाल की ध्वजा शोभायात्रा में शामिल होने के बाद उन्होंने विधानसभा के फागोत्सव में खूब मस्ती की. सीएम यादव ने इस कार्यक्रम में भजन गाए. वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के फाग पर डांस भी किया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में फाग उत्सव
होली के मौके पर गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान फागोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें बीजेपी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने मस्ती की. कार्यक्रम में तमाम विधायक कैलाश विजयवर्गीय के गाने पर डांस करते नजर आए. नेता प्रतिपक्ष से लेकर कैबिनेट ने भी विजयवर्गीय के गाने पर डांस किया. मुख्यमंत्री ने भी गाने में कैलाश विजयवर्गीय का साथ दिया. इसके बाद सीएम खुद भी मस्ती में नाचने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष भी हुए शामिल
एमपी विधानसभा में आयोजित फागोत्सव का एक वीडियो सामने आया। इसमें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, राजेंद्र शुक्ला और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी भजनों पर नाचते और मस्ती करते नजर आए।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख