MP WEATHER ALERT: अगले 24 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
भोपाल: गुरुवार को मौसम ने करवट ली। दिनभर तेज धूप के बाद अलग-अलग हवाओं और नमी के मेल से कई शहरों में बारिश और बौछारें पड़ीं। देर शाम भोपाल में बूंदाबांदी हुई। रीवा में 2 मिमी, दमोह में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। उमरिया में बारिश हुई। रीवा और कटनी में कुछ स्थानों पर ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 7 शहरों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 से ज्यादा शहरों और कस्बों में गरज-चमक के साथ बौछारें, तेज हवाओं के साथ बौछारें और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
इन जगहों पर अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे इलाकों में चक्रवाती सिस्टम के चलते गुरुवार को इंदौर और संभाग के अन्य जिलों में बादल छाए रहे। दिन और रात के तापमान में कमी आई है। वहीं, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, दमोह में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मंडला, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीधी, रीवा, शिवपुरी में तेज हवाएं चलेंगी और बौछारें पड़ेंगी।
मार्च में मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार पिछले 24 घंटे में मप्र के कई पूर्वी जिलों में आंधी और तेज हवाओं की स्थिति बनी है। आगे भी कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आंधी की भी संभावना है। इंदौर और आसपास के जिलों समेत पश्चिमी क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट होगी। यह स्थिति 6 सिस्टम बनने से बन रही है। 21 और 22 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जिलों में बारिश होगी।
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा वीर सपूत, 'अजय कुमार सिंह अमर रहें' के नारों से गूंजा गांव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें