कोल्डड्रिंक के पैसे पर विवाद, बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री के मामा पर फायरिंग की
बिहार के केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री तथा मुजफ्फरपुर के सांसद राजभूषण निषाद के मामा मलिक सहनी को गोली मारे जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. गोली उनके पैर में लगी है. एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस भी अपनी जांच में लगी हुई है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. कई चीजों सामने आई हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में कुंभी गांव के पास भगवती स्थान चौक है. इसी चौक पर मलिक सहनी की नाश्ते और मिठाई की दुकान है. दुकान पर मलिक सहनी के साथ ही उनके बेटे भी बैठते हैं. बताया जाता है कि दो दिन पहले ही कुछ लोग इस दुकान पर सामान लेने आए हुए थे. तब मलिक सहनी के बेटे विकास दुकान पर थे. इस दौरान सामान लेने आए लोगों की मलिक सहनी के बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
कोल्डड्रिंक के दाम को लेकर हुआ विवाद
क्षेत्र में चल रही चर्चा के अनुसार, दुकान पर आये बदमाशों ने सामान तो ले लिया था, लेकिन वह उसका पैसा नहीं दे रहे थे. जिसका विरोध मलिक सहनी के बेटे ने किया था. विवाद शायद कोल्डड्रिंक के दाम को लेकर शुरू हुआ था. घायल मलिक सहनी ने बताया कि वह अपने दुकान पर ही थे. इसी दौरान अपराधी एक तरफ से आये और गोली मारते हुए दूसरी तरफ फरार हो गए. जब उन्होंने दुकान पर फायरिंग की, यानि उसके ऊपर फायरिंग की. गोली लगने से दुकान में रखा फ्रीज और मोटर में छेद हो गया.
पैर में लगी गोली
उन्होंने बताया कि गोली उनके पैर में लगी. मलिक सहनी ने कहा कि उनके बेटे के साथ कुछ लोगों की एक दिन पहले ही कहासुनी हुई थी. इसके बारे में उनके बेटे ने उन्हें जानकारी नहीं दी थी. उन्हें कुछ पता हीं नहीं कि क्या हो रहा है या नहीं हो रहा है? मलिक सहनी ने यह भी बताया कि उनके बेटे से जिन लोगों का विवाद हुआ था, वह शायद सामान नहीं देने के मसले पर हुआ था. उन्होंने तब धमकी भी दी थी.
बाइक पर आए थे तीन बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार, मलिक सहनी पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आये थे. इन सभी ने नकाब पहना हुआ था. उनके द्वारा गोली चलाये जाने पर दो गोलियां मलिक सहनी के पैर में लगी.पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच को शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है. इन लोगों को अपने हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा