अग्निवीर भर्ती परिणाम 22 मार्च को होगा घोषित, इस दिन से शुर होंगी ट्रेनिंग
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम कल 22 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस वर्ष भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी ज्वाइन इंडियन आर्मी की साइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ पर जा सकते हैं। परिणाम सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
इन दिनों शुरू होगी ट्रेनिंग
सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 06:30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच डॉक्यूमेंटेशन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 01 मई 2025 से विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में शुरू होगा। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो गई है जो 10 अप्रैल तक खुली रहेगी।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख