मध्य प्रदेश के 7 जिलों में खुले नए पुलिस स्टेशन्स, रौबदार दरोगा वाले थानों की लिस्ट
भोपाल: मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में नए थाने, पुलिस चौकियों से थाने और नई पुलिस चौकियां बनाई गई है. मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब जल्द ही इन थानों की शुरुआत होगी और क्राइम कंट्रोल में व अन्य व्यवस्थाएं सुधरेंगी.
भोपाल में बना कजलीखेड़ा थाना
भोपाल में कुछ साल पहले बनाई गई कजलीखेड़ा पुलिस चौकी को थाने में बदल दिया गया है. दरअसल, भोपाल का कोलार रोड क्षेत्र काफी बड़ा है. यहां बने कोलार थाना क्षेत्र की सीमा काफी ज्यादा थी, जिससे काफी समस्याएं होती थीं. वहीं अब कजलीखेड़ा थाना बनने से इस क्षेत्र में पुलिस का कंट्रोल बेहतर होगा. गौरतलब है कि पहले कजलीखेड़ा क्षेत्र कोलार थाने के अंतर्गत आता था. वहीं अब दोनों थानों की अलग-अलग सीमा होंगी.
कहां-कहां बने नए थाने?
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबकि, भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के 6 जिलों में पुलिस व्यवस्था और बंदोबस्त में परिवर्तन किया गया है. इन 6 जिलों में आठ नए पुलिस थानों की स्थापना की गई है. छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसलिए वहां भी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है. इसके अलावा उज्जैन के महाकाल लोक को भी नया थाना बनाए जाने का आदेश है. वहीं उज्जैन में ही तपोभूमि में भी नया थाना बनेगा.
इसके अलावा खरगोन जिले के जीतपुर में भी नए थाने बनाने की स्वीकृति दी गई है. सतना की रैगाव पुलिस चौकी, सीधी की सिमरिया और मडवास पुलिस चौकी और देवास की कमलापुर पुलिस चौकी को थाने में परिवर्तित किया गया है.
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल