मेरठ में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में घेरा गया कारी शफीक, हंगामा बढ़ा
मेरठ के कोतवाली क्षेत्र स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा बवाल हो गया. शहर काजी होने का दावा करने वाले कारी शफीकुर्रहमान को मस्जिद में नमाज पढ़ाने और तकरीर करने से रोक दिया गया. मामला उस समय गरमा गया जब कारी शफीक माइक के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें माइक नहीं दिया गया और इस बीच भीड़ ने उन्हें घेर लिया. हंगामे के बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और सुरक्षा के बीच कारी शफीकुर्रहमान को मस्जिद से बाहर निकाला गया.
कारी शफीकुर्रहमान का कहना है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें जानबूझकर नीचा दिखाया गया. उन्होंने कहा कि वह खुद को शहर काजी मानते हैं और पूर्व शहर काजी जैनुल साजीदुद्दीन के इंतकाल के बाद से यह मामला लंबित है. मस्जिद में उनकी कुर्सी पर बैठने को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है. कारी शफीक ने बताया कि जुमे की नमाज के लिए जब वह मस्जिद पहुंचे, तो उन्हें माइक भी नहीं दिया गया और मौलाना खुर्शीद ने नमाज अदा कराई.
काजी पद को लेकर हुआ विवाद
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ समय से शाही जामा मस्जिद में काजी की कुर्सी को लेकर विवाद चल रहा है. पूर्व शहर काजी जैनुल साजीदुद्दीन के इंतकाल के बाद नए काजी की घोषणा को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं. एक गुट कारी शफीकुर्रहमान का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा गुट उन्हें स्वीकार करने को तैयार नहीं है. इसी विवाद के चलते शुक्रवार को मस्जिद में जमकर हंगामा हुआ.
पुलिस ने करी शांति की अपील
पुलिस ने हालात को संभालते हुए मस्जिद में मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा. इस विवाद को लेकर शहर में चर्चा तेज है. मस्जिद समिति ने फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन काजी की कुर्सी पर विवाद और गहराने के आसार हैं
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी