उद्धव ठाकरे का दिशा सालियन मामले पर बयान, 'झूठे आरोपों का नतीजा उल्टा हो सकता है'
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट का रुख किया है. सतीश सालियान ने कोर्ट में याचिका दायर कर आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत में खूब गर्माहट देखने को मिल रही है. इस पूरे मामले पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि पांच साल से उनको बदनाम करने की भरपूर कोशिश हो रही है. ये भी कहा कि कोर्ट में अभी मामला है, इसलिए हम कोर्ट में ही बात करेंगे.
वहीं दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अपने बेटे आदित्य ठाकरे के ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग उनके परिवार पर उनकी मौत में शामिल होने का आरोप लगाते हैं, उन्हें सबूतों के साथ सामने आना चाहिए.
पूरे मामले पर क्या बोले उद्धव?
मीडिया से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर आरोप लगाने वालों के पास सबूत हैं तो उन्हें अदालत में पेश करना चाहिए क्योंकि यह मामला अदालत में चल रहा है. मेरे परिवार की 6 से 7 पीढ़ियों ने लोगों के लिए काम किया है और हमारा इस मुद्दे से कोई संबंध नहीं है. अगर आप किसी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, तो यह आप पर भी उल्टा पड़ सकता है.
उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या जैसे अन्य मामलों की जांच का क्या हुआ? उनकी बेटी न्याय की मांग कर रही है.
साल 2020 में हुई थी दिशा की मौत
8 जून 2020 को दिशा सालियान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इसके एक हफ्ते बाद 14 जून 2020 को सुशांत की मौत हुई थी. दिशा सालियान की मुंबई के मलाड (पश्चिम) में स्थित एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. नियमों के तहत मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दाखिल की थी. बताया जाता है कि दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी गलत चीज का पता नहीं लगा था.
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी