सांपनाथ और नागनाथ के बीच से कोई एक नहीं चुनना होगा, वैशाली में बोले प्रशांत किशोर
दिवसीय दौरे पर वैशाली पहुंचे. महुआ प्रखंड स्थित गांधी मैदान में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जननी है. यह पाटलिपुत्र की धरती है, जहां से पूरे देश का शासन चलता था. नालंदा और विक्रमशिला में दुनिया भर से लोग ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते थे, लेकिन आज यहां 5 बच्चों को भी अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है.
उन्होंने कहा कि इसलिए इस बार बिहार की जनता को विकल्पहीनता के कारण सांपनाथ और नागनाथ (आरजेडी और बीजेपी) में से किसी एक को नहीं चुनना पड़ेगा. अब बिहार की जनता के पास जन सुराज का बेहतर विकल्प है. इस बार चुनाव में नेता का चेहरा देखकर वोट न दें, इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें. इस बार आप जाति, धर्म या अनाज के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें. प्रशांत किशोर का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया.
40 साल से समाज केवल आरक्षण के लिए लड़ रहा है
एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि 40 साल से समाज इसी में लड़ रहा है कि किसको कितना आरक्षण मिल जाए. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के जीवन में सुधार का एकमात्र उपाय शिक्षा के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट है और लोगों के हाथ में कैपिटल को उपलब्ध कराना ताकि स्वरोजगार को बढ़ावा मिले. अगर हमें ग्रोथ चाहिए और समाज में बराबरी लानी है तो यहां शिक्षा पर इन्वेस्टमेंट करना होगा. 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इस तरह से पढ़ाया जाए ताकि वो व्यवस्था पर बोझ न बने. उन पर इतना खर्च किया जाए ताकि वो प्रोडक्टिव हों.
पीके बोले- हम लोग झूठे वादे नहीं कर सकते
उन्होंने कहा कि अभी सुन रहे हैं कि सारी महिलाओं को 2500 रुपए महीने देने की बात है, लेकिन वो लोग ये बताएंगे कि इतना पैसा आएगा कहा से. हम लोग झूठे वादे नहीं कर सकते हैं. जो लोग इस तरह के वादे कर रहे हैं वो पहले ही दिन से झूठ बोल रहे हैं. बिहार सरकार का इतना बजट ही नहीं है तो फिर सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए कैसे दे देंगे.
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज