आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए चलाया जाएगा अभियान, कलेक्टर ने समय-सीमा पर कार्ड बनाने के दिए निर्देश
रायपुर: आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए अंबिकापुर जिले में अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संविदा भर्ती के तहत स्टाफ नर्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर, आरएमओ सहित अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।
कलेक्टर श्री भोस्कर ने बैठक में सभी तहसीलदारों को अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने तथा एग्रो स्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण से संबंधित प्रकरण की जानकारी ली तथा एसडीएम को पट्टा वितरण प्रकरण का सत्यापन करने तथा फर्जी पट्टा वितरण के प्रकरण पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि डीएमएफ फंड से स्वीकृत निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। इसी तरह उन्होंने पीएम आवास, पीएम जन्म, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने