दिशा सालियान केस: निरुपम ने आदित्य ठाकरे पर लगाए रेप आरोप, कहा- 'सच्चाई सामने आएगी'
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान के मामले में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस केस में आदित्य ठाकरे सबसे बड़े दोषी हैं. इसके अलावा एक्टर डीनो मोरिया और सूरज पंचोली का भी नाम है. संजय निरुपम ने ये जानकारी दिशा सालियान के पिता की शिकायत का हवाला देते हुए दी. संजय निरुपम ने कहा कि दिशा सालियान मामला गहराता जा रहा है. लेकिन अब धीरे-धीरे समझ में आ रहा है इसकी जांच अच्छे से होगी और जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी.
संजय निरुपम ने और क्या कहा?
निरुपम ने कहा कि दिशा के पिता ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें बहुत सारी जानकारी निकल कर आई है, जिसमें सबसे बड़े दोषी आदित्य ठाकरे हैं. इसके अलावा अभिनेता डीनो मोरिया और सूरज पंचोली का भी नाम है. जानकारी के मुताबिक उस दिन उस पार्टी में ये सब लोग मौजूद थे. दिशा के पिता ने जो प्रश्न उठाया है बहुत गहरा है. संजय निरुपम ने कहा कि उस समय ऐसी कहानी बनाई गई कि दिशा की मौत बिल्डिंग से गिरकर हुई. अगर ये सच होता तो दिशा के शरीर पर घाव होते, लेकिन ऐसा नहीं मिला. दिशा की लाश बिना कपड़ों की मिली थी. जिसे समझा जा सकता है उसके पिता द्वारा लगाया गया रेप का आरोप सही है. निरुपम ने कहा कि उस समय उद्वव ठाकरे की सरकार थी, जिसकी वजह से केस को बंद कर दिया गया था. लेकिन एक बार फिर सच सामने आएगा और जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी.
5 साल पहले हुई थी दिशा की मौत
दिशा सालियान की आठ जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर मौत हो गई थी. दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त को एक शिकायत सौंपी, जिसमें उनकी बेटी की मौत के संबंध में आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई. सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत की परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग करते हुए बंबई उच्च न्यायालय का भी रुख किया है. याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया गया है.
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?