अखिलेश यादव ने किया तंज: "ईद पर बैरिकेडिंग, क्या यह तानाशाही या इमरजेंसी है?
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस पर ईद के मौके पर लखनऊ में उनके काफिले को रोकने का आरोप लगाया और बैरिकेडिंग पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई के लिए कोई कारण नहीं बताया और योगी सरकार की आलोचना करते हुए इसे तानाशाही और आपातकाल जैसा कृत्य बताया.
अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब मैं आज यहां (ईद समारोह में शामिल होने) आ रहा था तो जानबूझकर मुझे पुलिस ने रोका. आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया. जब मैंने जानना चाहा कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है तो किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था. क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है कि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल ना हों? बीजेपी यह देश संविधान से नहीं चला रही है.’
त्योहार ना मना पाएं इसलिए ऐसी बैरिकेडिंग की- अखिलेश
उन्होंने कहा, ‘हम वक्फ की बात कर रहे हैं. 80 करोड़ लोगों की प्रति व्यक्ति आय क्या है, ये लोग नोटबंदी लाए, जीएसटी लाए. ये जो काम करते हैं वो अपने पॉलिटिकल फायदे के लिए करते हैं. लोग त्योहार ना मना पाएं इसलिए ऐसी बैरिकेडिंग की, ऐसा कभी नहीं देखा. इसको मैं तानाशाही समझूं, इमेरजेंसी समझूं, क्या समझूं?’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज पूरे प्रदेश, देश और दुनिया के सभी लोगों को मैं आज बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं. ईद का त्योहार हम सभी एक-दूसरे से गले मिलकर खुशी के साथ मनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम सब गले मिलकर एक-दूसरे का सम्मान करें. यही हमारे देश की खूबसूरती है, जहां पर अलग-अलग धर्म के रास्ते पर चलने वाले लोग एक साथ मिलकर रहते हैं.’
PDA के चलते बीजेपी अखिलेश को रोक रही- सपा
वहीं, समाजवादी पार्टी ने कहा, ‘भाजपा सरकार की आत्मा में नफरत घुस चुकी है, भाजपा सरकार जिस तरह का असम असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक एवं नफरती व्यवहार आजकल दलित पिछड़ा नेताओं के साथ कर रही है वो अस्वीकार्य है. अखिलेश यादव देश के दलित पिछड़ा PDA के सर्वोच्च नेतृत्वकारी नेता हैं और डरी हुई भाजपा सरकार अखिलेश यादव को रोकने का हर असंवैधानिक अलोकतांत्रिक प्रयास कर रही है जो निंदनीय है. दलितों पिछड़ों मुसलमानों यानी PDA के पक्ष में आवाज उठाने के कारण ऐसा भाजपा सरकार कर रही है, लेकिन समाजवादी लोग डरेंगे नहीं.’
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों