बिहार में महिला शिक्षिका को पारिवारिक विवाद में गोली मारी, अवैध संबंध का आरोप
बिहार के पूर्णिया में एक महिला को पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारी गई. महिला सरकारी शिक्षक है. दबंगों ने महिला शिक्षक को 2 गोली मारी. जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई. महिला को घायल अवस्था में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, कदवा क्षेत्र के कचौरा पश्चिम में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका सोनी भारती का अपने पति चितरंजन कुमार से विवाद चल रहा था. दोनों का कोर्ट में तलाक का केस भी पेंडिंग है. शिक्षका का आरोप है कि सबिता कुमारी नाम की महिला से अवैध संबंध होने के कारण दोनों के बीच विवाद है. महिला ने गोली मारने का आरोप सबिता देवी के भाई पर लगाया है.
महिला का अपने पति से था विवाद
वहीं जब मामले की तहकीकात की गई तो जो पीड़ित महिला को स्कूल पहुंचाने वाला उसका पुरूष मित्र की पत्नी ही सबिता देवी निकली. वहीं गोली मारने वाला उसका ही साला था. इस बात की पुष्टि करते हुए एक्स आर्मी बजरंग कुमार ने बताया कि वह महिला शिक्षक के साथ लिव इन रिलेशन में रहता हैं, उसके साले ने ही गोली मारी हैं.
लिव इन रिलेशन में रह रही थी महिला
दरअसल, एक्स आर्मी बजरंग कुमार की पत्नी की जान पहचान घायल शिक्षिका के पति से थी. दोनों के अफेयर होने के बाद शिक्षिका ने अपने पति पर केस कर दिया और दोनों अलग-अलग रहने लगे. उधर सबिता कुमारी और उसके एक्स आर्मी पति के बीच भी इसी को लेकर झगड़ा हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया. इधर महिला शिक्षिका अकेली हो गई और उधर, एक्स आर्मी बजरंग कुमार भी अकेला हो गया. जिसके बाद दोनों एक दूसरे का दुःख बांटते-बांटते एक हो गए और लिव इन रिलेशन में 3 साल से रह रहे थे. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले को लेकर जांचकर रही है.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने