कन्हैया की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होने बिहार आ रहे राहुल गांधी
पटना। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आने वाले हैं। वे कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होने आ रहे है। 7 अप्रैल को बेगूसराय जिले मे कन्हैया की यात्रा होगी। राहुल गांधी दिन में पहले बेगूसराय और बाद में पटना के कार्यक्रम में शामिल होने वाले है।
बेगूसराय में राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़े लेवल पर तैयारी चल रही है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के चौपर को बेगूसराय में उतरने के लिए परमिशन के लिए आवेदन दिया जा चुका है। परमिशन मिलने के बाद कांग्रेस इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने आ रहे है। राहुल गांधी का इस साल ये तीसरा दौरा है। इससे पहले 18 जनवरी और 5 फरवरी को पटना आए थे। चुनावी साल में राहुल के दौरे का काफी अहम माना जा रहा है। वहीं, 4 अप्रैल को राहुल गांधी बिहार के 40 कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ दिल्ली में बैठक करने वाले है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की घोषणा मंगलवार को हुई है। प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए बिहार के 40 कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस सूची को मंजूरी दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। नए अध्यक्षों को जिले स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने