मोहम्मद शमी की बहन से प्रधानी की कुर्सी छिनने के साथ ही वसूले जाएंगे 8.68 लाख रुपये
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बहन की सास की प्रधानी जाएगी. साथ ही उनसे करीब 8.68 लाख रुपये की वसूली भी की जाएगी. मोहम्मद शमी की बहन शबीना और जीजा समेत परिवार के कई लोगों को मनरेगा मजदूर बनाए जाने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है. इसी के साथ लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव और एक एपीओ सहित 8 अधिकारी और कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है.
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बहन शबीना की सास गुले आयशा अमरोहा के जोया ब्लाक के पलोला गांव की ग्राम प्रधान है. गुले आयशा ने ग्राम प्रधान रहते हुए अपने परिवार के अधिकतर सदस्यों को मनरेगा मजदूर दिखाकर लाखों रुपये फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किए और बाद में सभी पैसो को निकाल लिया. ग्राम प्रधान गुले आइसा ने परिवार के जिन सदस्यों को मनरेगा मजदूर दिखाकर लाखों रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर किए थे, उन मनरेगा मजदूरों में मोहम्मद शमी की बहन शबीना और जीजा गजनवी भी शामिल हैं.
डीएम ने कराई थी जांच
मनरेगा मजदूरी में ग्राम प्रधान के परिवार का नाम सामने आने के बाद अमरोहा की डीएम निधी गुप्ता ने एक जांच कमेटी गठित कर जांच कराई. इस जांच में सामने आया है कि ग्राम प्रधान गुले आयशा ने परिवार के सदस्यों को मनरेगा मजदूर दिखाकर लाखों रुपये का फर्जिबाड़ा किया है. जिसके बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तत्कालीन तीन पंचायत सचिव उमा, अंजुम और पृथ्वी और एपीओ ब्रजभान सिंह समेत आठ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है.
DM ने दिए FIR के आदेश
साथ ही तत्कालीन बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है. वहीं, पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. जिलाधिकारी ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए हैं. इसी के साथ अब मोहम्मद शमी की बहन शबीना की सास गुले आयशा आयशाको अपनी प्रधानी भी गंवानी पड़ेगी.
ट्विशा केस: गिरिबाला पर शिकंजा कसता हुआ, CBI ने तेज की जांच
कैंची धाम में श्रद्धा का संगम, ‘जय बाबा की’ से गूंजेगा पूरा धाम
सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘आलाकमान के निर्देश माने’
बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर कई सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शेर शावकों की मौत से मचा हड़कंप, गिर में संक्रमण का खतरा बढ़ा
भूपेश बघेल बोले- जनता महंगाई से परेशान, पर्ची से कम करा दें पेट्रोल-डीजल के दाम
काकोली घोष का बड़ा आरोप: कल्याण बनर्जी पर दुर्व्यवहार का मामला लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा
फायर NOC प्रक्रिया में बड़ा बदलाव! दिल्ली में निजी कंपनियों को भी मिली मंजूरी
सोनम रघुवंशी को मिली राहत पर संकट! जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
गर्मियों में स्कूल टिफिन के लिए हल्के और पौष्टिक खाने की लिस्ट