बिहार के समस्तीपुर का युवक बना जासूस, पाकिस्तान से था संपर्क
देश की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब के बठिंडा से सुनील कुमार राम को हिरासत में लिया है. उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सुनील के पाकिस्तानी लड़की से संबंध हैं, वह उससे व्हाट्सएप पर चैटिंग करता था. सुनील कुमार राम, बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.
पकड़ा गया सुनील राम समस्तीपुर के बिथान थाने के गांव सिहमा का रहने वाला है. वह मोची का काम करता है. गांव में उसका बड़ा मकान है. उसकी गिरफ्तारी से गांव वाले हैरत में हैं. गांव के लोगों के मुताबिक, सुनील काफी गुस्सैल वाला है. उसके स्वभाव के चलते गांव में लोग उससे कम बोला करते थे. वह लग्जरी गाड़ी से संदिग्ध लोगों के साथ गांव आता था. सुनील की गिरफ्तारी के बाद से उसके परिजन गांव के घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं.
पाकिस्तानी लड़की से संबंध और जासूसी
पाकिस्तानी लड़की से संबंध और जासूसी करने के शक में सुनील कुमार राम कई दिनों से खुफिया एजेंसियों के निशाने पर था. जानकारी के मुताबिक, वह बठिंडा में मोची का काम करता है. आमदनी कम होने के बाद भी उसकी जीवन शैली लग्जरी थी. उसके गांव के लोगों का कहना है कि उसने बठिंडा में अपनी जमीन लेकर वहां शानदार मकान बनवाया है. जो किसी बंगले की तरह है. उसके गांव में भी बड़ा घर है. वह दो भाई हैं. सुनील की गिरफ्तारी के बड़ा से उसका पूरा परिवार फरार हो गया है.
बठिंडा कैंट से किया गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, सुनील कुमार राम का पाकिस्तानी लड़की से संबंध हैं. वह उससे चैटिंग किया करता था. खुफिया एजंसियों को उस पर कुछ शक हुआ, जिसके बाद उसे बठिंडा कैंट से हिरासत में लिया गया. बताया यह भी जा रहा है कि उसके मोबाइल से संदिग्ध चीज मिली हैं. उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, इस मामले में बठिंडा पुलिस ने कोई भी जानकारी नहीं दी है. उसके गांव के लोगों का यहां तक कहना है कि सुनील जब भी गांव आता तो वह लग्जरी गाड़ी में संदिग्ध लोगों के साथ होता टघा. उसके पास पिस्टल भी देखी गई थी.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी