पटना से गया अब चंद मिनटों में! डोभी कॉरिडोर का काम पूरा, सफर बनेगा आसान
बिहार की बहुप्रतिक्षित योजना पटना-गया-डोभी कॉरिडोर मई माह में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा. जानकारी देते हुए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनएचएआई की टीम के साथ आज समीक्षा बैठक हुई है. इस दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी समेत एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक सह क्षेत्रीय पदाधिकारी निलेश एल यवतकर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान मंत्री ने आमस-दरभंगा 4 लेन कॉरिडोर, पटना-गया-डोभी कॉरिडोर, औटा-सिमरिया समेत कई अहम योजनाओं की समीक्षा की गई.
मंत्री ने कहा कि पटना-गया- डोभी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. अधिकारियों को जहानाबाद बाईपास में हाई टेंशन लाइन के टॉवर को जल्द शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. मई महीने में इस योजना का उद्धघाटन किया जाएगा. इसके साथ ही औटा-सिमरिया के शेष बचे काम को पूरा कर राज्य के लोगों को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, बिहटा में दोनों आरओबी के निर्माण का काम अगले दो माह तक पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया है.
क्या बोले मंत्री नितिन नवीन?
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आमस-दरभंगा योजना में भी तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं. यह एक्सप्रेसवे राज्य के सात जिलों को जोड़ेगा. साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा. इससे यात्रा करने वालों का कम से कम चार घंटे का समय बचेगा. राज्य भर में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. आज की भी बैठक में एनएचएआई द्वारा राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति को और तेज करने हेतु महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई है.
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता और तय समय-सीमा में काम को पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए है, ताकि सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक बिहार के संकल्प को साकार किया जा सके.
मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री ने बैठक में पटना से बिहटा जाने वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से हो, इसके लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. साथ ही अधिकारियों को अगली बैठक से पहले हर योजना का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी योजना सही ढंग से तभी पूरी हो सकेगी जब योजना की वास्तविक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी हो. हमारी सरकार जनता को सुगम और सुचारु यातायात देने लिए प्रतिबद्ध है.
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की