भीड़ कम थी, इसीलिए आने से मना कर दिया था नेहा कक्कड ने: रंधावा
मुंबई । मेलबर्न में हुए नेहा कक्कड़ के कॉन्सर्ट को लेकर रैपर पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा का कहना है कि नेहा ने झूठ बोला और भीड़ कम होने की वजह से स्टेज पर जाने से मना कर दिया। एक इंटरव्यू में पेस डी ने बताया, “नेहा के मेलबर्न शो में सिर्फ 700 लोग पहुंचे थे जबकि पहले दिन सिडनी में हुए शो में 1500 से ज्यादा लोग आए थे और शो शानदार रहा था। लेकिन मेलबर्न में नेहा तीन घंटे देरी से आईं और जब आईं तो रोती हुई दिखीं। ये सब दिखावा था।”
बिक्रम सिंह रंधावा ने भी यही आरोप लगाया कि नेहा तब तक स्टेज पर नहीं गईं जब तक स्टेडियम पूरी तरह नहीं भरा, और उन्होंने गाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया, “नेहा ने कहा कि जब तक हॉल फुल नहीं होता, तब तक मैं नहीं गाऊंगी। ये बेहद निराशाजनक था, क्योंकि 700 लोग घंटों से उनका इंतजार कर रहे थे।” नेहा कक्कड़ ने पहले दावा किया था कि ऑर्गनाइजर्स उनका पेमेंट लेकर भाग गए और साउंड सिस्टम की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस पर दोनों कलाकारों ने बताया कि शो में नेहा से पहले कई ओपनिंग एक्ट्स ने परफॉर्म किया था और साउंड सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त था।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रैपर पेस डी के अनुसार, मेलबर्न शो में कम भीड़ के कारण ऑर्गनाइजर्स को करीब 5 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। अब जब एक ओर नेहा ने भावुक होकर ऑर्गनाइजर्स पर आरोप लगाए थे, वहीं दूसरी तरफ रैपर और आयोजक पक्ष कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं – सवाल यह उठता है कि सच्चाई किसके साथ है? बता दें कि बीते महीने मेलबर्न में हुए नेहा कक्कड़ के कॉन्सर्ट का मामला अब और भी गर्मा गया है। पहले जहां सिंगर नेहा कक्कड़ ने तीन घंटे की देरी पर ऑर्गनाइजर्स को जिम्मेदार ठहराया था।
मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान