ट्रॉफी के साथ तंज भी ले गई RCB, श्रेयस अय्यर बने ट्रोलिंग का शिकार
Shreyas Iyer: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. फाइनल के खत्म होने के बाद RCB ने एक खास ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर निशाना साधा.
RCB ने जीता फाइनल मैच
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए. RCB की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 रन की पारी खेली जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन का योगदान दिया. जितेश शर्मा ने 24 रन की पारी खेली जबकि मयंक अग्रवाल ने भी 24 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह ने 61* रन की तूफानी पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. RCB ने फाइनल जीतने के बाद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने रजत पाटीदार की तस्वीर को शेयर किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि,’हमने सभी लड़ाई और जंग जीत ली है.’
श्रेयस अय्यर को RCB ने दिया जवाब
बता दें कि, जब RCB ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी तब श्रेयस अय्यर ने यह कहा था कि वह इस दिन को नहीं भूलेंगे और साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हम लड़ाई हारे हैं जंग नहीं. फाइनल को जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह ट्वीट इसी वजह से किया और श्रेयस अय्यर को शानदार तरीके से ट्रॉल किया.
रजत पाटीदार ने लिया श्रेयस अय्यर से बदला
बता दें कि, श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी की थी और उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच जीता था. मध्य प्रदेश की कप्तानी इस सीजन में रजत पाटीदार ने की थी. IPL 2025 के फाइनल में भी सभी लोगों को लग रहा था कि पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लेगा लेकिन RCB ने ऐसा होने नहीं दिया.
RCB ने दमदार प्रदर्शन किया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया. तमाम RCB फैंस भी अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश है. 18 सीजन में पहली बार RCB ने IPL की ट्रॉफी को अपने नाम किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी खिलाड़ियों ने फाइनल अपने नाम करने के बाद इस जीत को बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया.
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा